शोध एवं विश्लेषण

जानिए भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था की नब्ज़

एक्ज़िम बैंक का शोध एवं विश्लेषण समूह अनुभवी अर्थशास्त्रियों और रणनीतिकारों की एक टीम से मिलकर बना है| यह टीम गुणात्मक और मात्रात्मक शोध तकनीकों के जरिए अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र, व्यापार और निवेश की गहरी समझ रखती है| यह समूह वैश्विक और घरेलू अर्थव्यवस्थाओं के ट्रेंड पर कुशलतापूर्वक निगाह रखता है और विश्लेषण करता है कि भारतीय और दूसरी विकासशील अर्थव्यवस्थाओं पर इसका क्या असर पड़ेगा| यह समूह बैंक के साथ-साथ भारत सरकार, भारतीय रिज़र्व बैंक, निर्यातकों/आयातकों, व्यापार व उद्योग संघों, बाह्य ऋण प्रदाता एजेंसियों, शैक्षिक संस्थानों और शोधकर्ताओं के संपर्क में रहता है|

समूह भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को बढ़ाने के लिए संभावनाएं तलाशता है| इसके लिए मुख्य रूप से क्षेत्रवार, उद्योग खंडवार और नीति संबंधी अध्ययन किए जाते हैं| फिर इन्हें प्रासंगिक आलेखों (ओकेज़नल पेपर), कार्यकारी आलेखों (वर्किंग पेपर) और पुस्तक आदि के रूप में प्रकाशित किया जाता है|

समूह निम्न उद्देश्यों से विभिन्न देशों की प्रोफाइल भी तैयार करता है,

  • उस देश की आर्थिक, राजनीतिक, मौद्रिक और ऋण जोखिम स्थिति के विश्लेषण के लिए

  • संबंधित देश में निर्यात के अवसर तलाशने के लिए

  • किसी देश की अल्पावधि या मध्यावधि में आर्थिक स्थिति का पता लगाने के लिए

  • देशों के साथ कारोबार में आर्थिक जोखिमों पता लगाने के लिए

हमें लिखें rag@eximbankindia.in

इसके अलावा, समूह ऐसे देशों के लिए एक्सपोज़र (ऋण) सीमा भी तय करता है, जिनके साथ बैंक कारोबार करना चाहता है| साथ ही बैंक के व्यापार एक्सपोजर के लिए इन देशों के प्रमुख उद्योगों में हो रहे विकास पर भी नजर रखता है।

बैंक कंपनियों के विशेष आग्रह पर किसी देश में खास उस कंपनी के लिए बाजार की संभावनाओं, मार्केटिंग के तमाम पहलुओं और वितरण चैनलों पर केंद्रित शोध भी करता है| शोध के आधार पर उन कंपनियों को निर्यात बाजार में कदम रखने की योजना बनाने में भी सहयोग करता है| भारतीय व्यापारियों और निवेशकों को ताजातरीन जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से समूह नियमित रूप से विभिन्न बुलेटिन प्रकाशित करता रहता है| इसमें निर्यात अवसरों और भारतीय निर्यात से हुए विकास के प्रमुख बिंदुओं की सूचना होती है| ये प्रकाशन निम्नलिखित हैं :-

'एक्ज़िमिअस निर्यात लाभ' – तिमाही बुलेटिन

इस न्यूज़लेटर के जरिए क्षेत्रीय और उद्योग जगत की स्थिति, बैंक की गतिविधियां, बहुपक्षीय निधिक परियोजनाओं में अवसरों की जानकारी प्रदान की जाती है| साथ ही इसमें भारतीय कंपनियों द्वारा प्राप्त की गई संविदाओं, कारोबार के लिए चुनिंदा देशों और मुद्राओं की समीक्षा सहित तिमाही के घटनाक्रम भी होते हैं। यह एक नि:शुल्क प्रकाशन है, जिसे शोधार्थियों, अर्थशास्त्रियों, संस्थानों, भारत सरकार के कार्यालयों और निर्यात को बढ़ावा देने वाले संगठनों को वितरित किया जाता है|

'कृषि निर्यात लाभ'– द्विमासिक प्रकाशन

यह न्यूज़लेटर भारतीय कृषि व्यवसाय से जुड़े लोगों को वैश्विक कृषि-पर्यावरण और बाजारों के साथ भारतीय कृषि व्यवसाय के संबंध में नवीनतम सूचनाएं प्रदान करता है| इसमें कृषि-जिंसों, अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, कृषि व्यवसाय के भावी क्षेत्रों, कृषि व्यापार और व्यापार नीतियों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में विनियामक मुद्दों, विश्व व्यापार संगठन, सरकारी योजनाओं और सहायता, नवीनतम अंतरराष्ट्रीय समाचार और भारत से कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बैंक की गतिविधियों से संबंधित मुद्दों पर शोध रिपोर्ट होती हैं| यह अंग्रेजी, हिन्दी और दस क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशित किया जाता है, जिनमें असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मराठी, मलयालम, उड़िया, पंजाबी, तमिल, और तेलुगु शामिल हैं|