दुनिया के नक्शे पर आपकी पहुंच
एक्ज़िम बैंक का मार्केटिंग सलाहकारी सेवाएं (एम ए एस) समूह भारतीय कंपनियों में निर्यात क्षमता का सृजन करने और उनकी अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धात्मकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है| बैंक की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा, अंतरराष्ट्रीय बाजारों की गहरी जानकारी और प्रगाढ़ संस्थागत संबंध सलाहकारी सेवाओं के लिए उपयोगी साबित होते हैं| बैंक इन संबंधों के जरिए विदेशी बाजारों में कदम रखने वाली भारतीय कंपनियों की मदद करता है और इसके लिए सफलता आधारित शुल्क लेता है| यह शुल्क बैंक द्वारा दिलाए गए क्लाइंट से मिलने वाले ऑर्डरों पर दो साल तक के लिए लागू होता है| निर्यातक इस सेवा के लिए भारतीय रुपए में भुगतान कर सकते हैं| यह सेवा लेने के लिए एक आदेश पत्र पर हस्ताक्षर करना जरूरी होता है|
मार्केटिंग सलाहकारी सेवाओं की प्रमुख भूमिका
-
निर्यात करने वाली भारतीय कंपनियों के उत्पादों या सेवाओं के लिए विदेशों में वितरक/ खरीदार/ साझेदार तलाश उन्हें वैश्विक बनाने के प्रयास में उनकी मदद करती हैं|
-
विदेशों में संयंत्र या परियोजना स्थापित करने या विदेशी कंपनियों के अधिग्रहण के लिए अवसर तलाशती हैं|
-
ग्रासरूट संगठनों/ शिल्पियों के उत्पादों के विकास, डिजाइन, ब्रांडिंग और पैकेजिंग में उनकी मदद करती हैं| इसके लिए संबंधित विशेषज्ञ द्वारा कार्यशालाओं का आयोजन कराती हैं और उनके उत्पादों / हैंडीक्राफ्ट को वैश्विक स्तर का बनाती हैं|
एक्ज़िम बैंक ने विदेशी और घरेलू बाजारों में कई उत्पाद सफलतापूर्वक स्थापित किए हैं| इनमें हाथ से बना कागज, हस्तशिल्प, सब्जियां और ताजा फल, वस्त्र, होम डेकोर, समुद्री उत्पाद, मसाले और कृषि उपकरण आदि उत्पाद शामिल हैं। इन उत्पादों ने सिंगापुर, अफ्रीका, ब्राजील, मध्य पूर्व, और यूएस के बाज़ारों में जगह बनाई है|
पात्रता
एक्ज़िम बैंक सभी क्षेत्रों में मार्केटिंग सलाहकारी सेवाएं प्रदान करता है| कोई भी कंपनी/फर्म जो भारत सरकार की विदेश व्यापार नीति और अंतरराष्ट्रीय समझौतों की नकारात्मक सूची में शामिल नहीं है, इन सेवाओं का लाभ उठा सकती है| इसके लिए कंपनी से निम्नलिखित जानकारी जरूरी होती हैं|:-
-
कंपनी प्रोफाइल
-
उत्पाद ब्रोशर
-
मुद्रित सामग्री
-
एफ ओ बी (फ्री ऑन बोर्ड) में कीमतें
-
न्यूनतम ऑर्डर मात्रा
-
मौजूदा निर्यात बाजार तथा लक्षित बाजार
-
गुणवत्ता प्रमाणपत्र
-
नमूने, जब-जब जरूरी हों
हमें लिखें mas[at]eximbankindia[dot]in
खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों के लिए परियोजना सूचना प्रणाली
एक्ज़िम बैंक भारतीय निर्यातक कंपनियों के उत्पादों और सेवाओं के लिए विदेशों में वितरक/ खरीदार/ साझेदार तलाश कर उनके वैश्वीकरण में उनकी मदद करता है। बैंक विदेशों में संयंत्र और परियोजनाएं स्थापित करने या विदेशी कंपनियों के अधिग्रहण के अवसर चिह्नित करने में भी भारतीय कंपनियों की मदद करता है।
भारतीय परियोजना निर्यातों को सुगम बनाने और उन्हें बढ़ावा देने के क्रम में, बैंक जीसीसी देशों में भारतीय परियोजना कॉन्ट्रैक्टरों की मौजूदगी बढ़ाने के प्रयास कर रहा है। इसके लिए बैंक ऐसे अवसरों की संभावनाओं पर काम कर रहा है।
बैंक अब अपने मार्केटिंग सलाहकारी सेवाएं कार्यक्रम के तहत परियोजना-विशिष्ट जानकारियां भी साझा करने जा रहा है। बैंक की इन सेवाओं में, संबंधित परियोजना प्राधिकारी से जुड़ने में सहयोग करना भी शामिल है, जो इससे संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे और बिडिंग प्रक्रिया में प्रतिभागिता के अवसर बढ़ाने में सहयोग देंगे।
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कृपया रजिस्टर कीजिए। यह सेवा प्रति संस्था केवल एक ईमेल आईडी पर ही दी जाएगी।
रजिस्टर करने के लिए, अपना विवरण निम्नलिखित अनुसार grid[at]eximbankindia[dot]in पर मेल कीजिएः
-
नाम
-
संस्था का नाम
-
पदनाम
-
मोबाइल नंबर
-
ईमेल आईडी
-
स्थान
कैटलॉग
स्टेनलेस स्टील सबमर्सिबल पंप
पंप
औद्योगिक हाथ उपकरण
कृषि उपकरण
पंप
एलईडी लाइटिंग
दैनिक इस्तेमाल की चीजें
एफएमसीजी और कृषि उत्पाद
खाद्यान्न
मसाले
हस्तशिल्प
हथकरघा
यार्न
रेशम (सिल्क)के रेडीमेड कपड़े
ऊर्जा मीटर और पैमाइश समाधान
रसोई उपकरणों
वेंडिंग मशीन
आंखों की जांच की मशीन
जैविक खादऔर कंडीशनर
जैविक और प्राकृतिक रूप से नष्ट हो जाने वाली पत्तों की प्लेट
नोट: सीमलेस डाउनलोड के लिए अपने ब्राउज़र पर पॉप-अप ब्लॉकर को डिसेबल करें।