कॅरियर
एक्ज़िम बैंक में आपको न सिर्फ शुरू से ही चुनौतीपूर्ण काम करने का सुअवसर मिलेगा, बल्कि आप देश के चंद सबसे प्रतिभाशाली, मेधावी, मेहनती और स्मार्ट लोगों के साथ एक ऐसे माहौल में काम कर रहे होंगे, जो सीखने और तरक्की करने दोनों ही लिहाज से मददगार साबित होगा। आपका काम दिलचस्प परियोजनाओं और प्रतिष्ठित ग्राहकों के इर्द-गिर्द रहेगा, जिनकी चुनौतीपूर्ण मांगें हर रोज आपके भीतर एक नया कौशल, ज्ञान और अनुभव पैदा कर रही होंगी।
Addendum: Adv No. HRM/DM/2025-26/06
Addendum: Adv No. HRM/DM/2025-26/06
ADVERTISEMENT NO: HRM/ DM/ 2025-26/06
ADVERTISEMENT NO: HRM/ MT/ 2025-26/ 05
List of Candidates Selected as Officers on Contract – Corporate Communications
Download call letter for personal interview for MT (Digital Technology): HRM/MT/DM/CM/2025-26/01
Download call letter for personal interview for MT (Legal): HRM/MT/DM/CM/2025-26/01
Download call letter for personal interview for DM (Legal): HRM/MT/DM/CM/2025-26/01
RECRUITMENT OF OFFICERS ON CONTRACT BASIS (OC): HRM/OC/CCG/ESG/INFRA/2025-26/ 04
ADDENDUM: ADV NO.HRM/CO/CE/2025-26/02 and ADV NO.HRM/OC/DTG/2025-26/03
Download Call Letter for Written Examination ADVERTISEMENT NO: HRM/ MT/DM/CM/2025-26/ 01
RECRUITMENT OF OFFICERS ON CONTRACT BASIS (OC)(ADV. NO: HRM/OC/2024-25/01)3
ADDENDUM: ADV NO. HRM/OC/DTG/2025-26/03
WRITTEN EXAMINATION: HRM/MT/DM/CM/2025-26/01
ADDENDUM: ADV NO. HRM/CO/CE/2025-26/02
RECRUITMENT OF OFFICERS ON CONTRACT BASIS (OC) ADVERTISEMENT NO: HRM/OC/DTG/2025-26/ 03
Advertisement for Recruitment of Compliance Officer and Chief Economist
List of candidates selected as Officers on Contract (OC)
Syllabus: Direct Recruitment Drive (ADVERTISEMENT NO: HRM/ MT/DM/CM/2025-26/ 01)
ADVERTISEMENT NO: HRM/MT/DM/CM/2025-26/01
DIRECT RECRUITMENT DRIVE ADVERTISEMENT NO: HRM/ MT/DM/CM/2025-26/ 01
List of candidates selected as Management Trainees (Advertisement number HRM/ MT/ 2024-25/ 01)
Syllabus – Recruitment of Management Trainees (HRM/ MT/ 2024-25/ 01)
RECRUITMENT OF OFFICERS ON CONTRACT BASIS (OC) ADVERTISEMENT NO: HRM/OC/2024-25/01
Recruitment of Management Trainees (MTs) Advertisement 2024-25
Written Exam Result : Special Recruitment Drive (SRD) for Management Trainees and Managers
List of candidates selected as Management Trainees for Banking Operations
List of candidates selected as Management Trainees for Digital Technology and Rajbhasha
समान स्तर के कई अन्य संगठनों की तुलना में एक्ज़िम बैंक में स्टाफ सदस्यों की दृष्टि से एक छोटी संस्था है। 31 मार्च 2018 तक बैंक में कुल स्टाफ सदस्यों की संख्या 340 है।कार्यालय में उच्चस्तरीय ऑटोमेशन के जरिए यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रत्येक स्टाफ सदस्य को व्यवस्थित कार्य प्रणाली के जरिए पूरी सूचनाएं समय पर उपलब्ध हों।बैंक के कुल स्टाफ में 290 प्रोफेशनल हैं, जिन्हें बैंक की कार्य प्रणालियों के अनुरूप विभिन्न क्षेत्रों से लिया गया है। इनमें बैंकर, बिजनेस स्कूल ग्रेजुएट, चार्टर्ड अकाउंटैंट, अर्थशास्त्री, इंजीनियर, विधि, मानव संसाधन और कम्यूटर विशेषज्ञ शामिल हैं।
कार्य संस्कृति
स्थापना के प्रारंभ से ही एक्जिम बैंक में एक अनुकूल एवं चुनौतीपूर्ण कार्य संस्कृति अपनाने को अत्यंत महत्व दिया गया है। इसका उद्देश्य अपने परिचालन क्षेत्र में न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के संगठनों के अनुरूप उत्कृष्टता हासिल करना है। सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था होने के बावजूद बैंक द्वारा कार्यसंस्कृति निजी क्षेत्र की अपनाई गई है। इसके कुछ उदाहरण हैं- उच्चस्तनरीय ऑफिस ऑटोमेशन, केबिन फ्री कार्यालय वातावरण, कामकाज में समुचित स्वतंत्रता देने वाली कार्य संस्कृति, संस्था की कार्यप्रणाली में न्यूनतम हाइरार्की तथा निर्णय प्रक्रिया में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के विचारों का शामिल होना। एक्ज़िम बैंक एक अधिकारी उन्मुख संगठन है जिसमें अधिकारी अपने कार्यदायित्व से संबंधित सभी कार्य स्वतंत्र रूप से करते हैं।बैंक की गृह पत्रिका एक्ज़िमिअस तथा वार्षिक सम्मिलन समारोह और खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पारिवारिक पिकनिक जैसी विभिन्न गतिविधियां बैंक में सामूहिकता की भावना का संचार करती हैं। इसके साथ ही अधिकारियों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करने के लिए एक्ज़िम व्याख्यानमाला के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के विषय विशेषज्ञों एवं ख्यात नाम विद्वानों के व्याख्यान का आयोजन किया जाता है।
हालांकि बैंक द्वारा अपने प्रोफेशनलों के लिए कई प्रकार के पदनाम बनाए गए हैं, लेकिन इनका उददेश्य केवल कार्य दायित्व के निर्धारण के लिए है। काम की विषयवस्तु की भिन्नता से इनका कोई संबंध नहीं है। बाहरी तौर पर इन पदनामों का उद्देश्य केवल प्रोटोकॉल के अनुरूप जानकारियां प्राप्त करने के संदर्भ में है, जबकि आंतरिक रूप से संगठन की कार्य प्रणाली क्षैतिज है, ताकि बाधा रहित आंतरिक संवाद के जरिए तेजी से निर्णय लिए जा सकें।
निर्णय प्रक्रिया
बैंक के कार्यों की जटिलता को देखते हुए प्रभावी एवं त्वरित निर्णय लेने के लिए विभिन्न ज्ञान क्षेत्रों के विशेषज्ञों के सुझावों की जरूरत होती है। इसलिए सभी महत्वपूर्ण निर्णयों में संबंधित विषय के अनुसार बैंक के विभिन्न विशेषज्ञों को शामिल किया जाता है। इससे जोखिमों तथा अवसरों का बेहतर विश्लेषण करने में मदद मिलती है। सामूहिक निर्णय लेने की इस प्रक्रिया में सामूहिक कार्य भावना तथा अंतर वैयक्तिक दक्षताओं का भरपूर इस्तेमाल किया जाता है, ताकि बैंक के विशेषज्ञ मानव संसाधनों का पूरा उपयोग किया जा सके।
ऑफिस ऑटोमेशन एवं प्रौद्योगिकी
बैंक अपने परिचालनों में ऑफिस ऑटोमेशन तथा प्रौद्योगिकी का भरपूर उपयोग करता है। बैंक की यह धारणा है कि इसके मानव संसाधनों का उपयोग मुख्य रूप से उन क्षेत्रों में ही किया जाना चाहिए जहां विशिष्ट प्रकार की दक्षता तथा विवेक के प्रयोग की जरूरत हो। बैंक के कार्मिकों को नवीनतम टेक्नोलॉजी वाले कंपयूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर तथा संचार के अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। स्टाफ सदस्य इनका उपयोग न सिर्फ अपने दैनिक कामकाज के लिए, बल्कि अपने कार्यनिष्पादन में मात्रात्मक एवं गुणात्मक सुधार के लिए भी करते हैं।
